शासकीय आईटीआई तखतपुर में प्रवेश के लिए आवेदन 16 अगस्त तक

शासकीय आईटीआई तखतपुर में प्रवेश के लिए आवेदन 16 अगस्त तक
Managing Editor- Manharan Kashyap 

बिलासपुर, 14 अगस्त 2025/शासकीय आईटीआई तखतपुर में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए क्रमशः व्यवसाय विद्युतकार 20 सीट, फिटर 20 सीट एवं कोपा 48 सीटों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त की रात 11.59 बजे तक पोर्टल www.cgiti.admission.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। प्रवेश प्रक्रिया विभाग द्वारा काउंसलिंग कार्यक्रम अनुसार पुनः पंजीयन 16 अगस्त तक, पांचवे चरण में प्रवेश हेतु काउंसलिग 21 अगस्त से 23 अगस्त तक एवं छठवे चरण में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 28 अगस्त से 29 अगस्त तक होगी। 

Post a Comment

0 Comments