श्रावण सोमवार की पावन पर्व पर सोनसाय नवागांव आश्रम में स्वामी सदानंद महराज जी के सानिध्य में रुद्राभिषेक हर्षोल्लास संपन्न

श्रावण सोमवार की पावन पर्व पर सोनसाय नवागांव आश्रम में स्वामी सदानंद महराज जी के सानिध्य में रुद्राभिषेक हर्षोल्लास संपन्न 

Managing Editor- Manharan Kashyap 

बेलगहना/ विश्वकल्याण हेतु रुद्राभिषेक।अरपांचल क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है श्री सिद्ध बाबा आश्रम सोनसाय नवागाँव।अरपा नदी के तट पर स्थित श्री सिद्ध बाबा आश्रम सोनसाय नवागाँव जो की परम पूज्य स्वामी श्री सदानंद महाराज जी की चरण धूलि से तीर्थ बना यह आश्रम आज बहुत ही रमणिय दर्शनीय के रूप में स्थित है। गुरु परम्परा के धर्म ध्वज को निरंतर फहराते हुये, पूज्य स्वामी श्री शिवानंद महाराज जी के द्वारा सभी आश्रमों का संचालन किया जा रहा है । श्री श्री 108 श्री स्वामी शिवानंद महाराज जी के परम सानिध्य में पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न किया गया। पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन ओम नमः शिवाय  पंचाक्षारी का जाप करते हुये,अरपा नदी में विश्व शांति हेतु द्वादश पार्थिव शिवपिंडों का विधिवत पूजा पाठ एवं आरती कर विसर्जन किया गया।माँ अरपा नदी में स्वामी जी के द्वारा दीप दान किया गया। सावन सोमवार होने की वजह से शिव भक्तों का काफी संख्या में भीड़ दिखाई दिए। पूज्य स्वामी जी ने अपने उद्धबोधन में कहा की  शिव का आकर शून्य व ज्योति स्वरूप है।हम सभी के अंदर शिव बैठे हैं।बस खुद को मोड़कर अंतर्यात्रा पर जाना होगा। शिव वर्तमान है,उनको पाने के लिए,बस स्वयं को पलटना है।भारतीय होने का अर्थ है,शिव को को जानना।उनके जाने बिना इस लोक को जानना असंभव है।उनकी आराधना से मोक्ष मिलता है। पूजन संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण किए।इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे जिनमे, प्रबंध समिति के सदस्य  रुद्र अग्रवाल, बालमुकुंद पांडे,अजय पटेल, शैलेष  गुप्ता,कमलाकांत गुप्ता,बीरेंद बहादुर सिंह, महेन्द्र मिश्रा, विजय मिश्रा, सूपेत उद्देश्य, प्रेम सरटिया, विकास सोनी, पंचराम कश्यप, प्रफुल्ल कुलमित्र. हरीश कुलमित्र, राजेन्द्र श्रीवास,गजराज सिंह पैकरा, सहितआदि अंचलो से श्रद्धालुगण पहुँच,कर पूज्य स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किए।

Post a Comment

0 Comments