सावन सोमवार पर बूढ़ा महादेव मंदिर में स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान
रतनपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को रतनपुर नगर के ऐतिहासिक बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में स्वच्छता दीदियों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों की स्वच्छता कर्मियों को सुहाग सामग्री, श्रीफल तथा फल-फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व वार्ड पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी ने किया, जिन्होंने स्वयं अपने हाथों से सभी स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद श्री मनोज पाटले और वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद श्रीमती शोभा दुबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश “जन सेवा ही हमारा उद्देश्य है” रहा, जिससे न केवल स्वच्छता दीदियों का उत्साहवर्धन हुआ बल्कि समाज में उनके योगदान को भी नई पहचान मिली।
इस प्रेरणादायक पहल की नगरवासियों ने सराहना की और इस तरह के आयोजनों को सामाजिक समरसता और श्रम सम्मान की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
0 Comments