रतनपुर के वार्ड क्रमांक 5 में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड विशेष शिविर
*Managing Editor- Manharan Kashyap*
रतनपुर/रतनपुर, वार्ड क्रमांक 05 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला, शहीद नूतन चौक में आज दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं मितानिनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर का निरीक्षण करने रतनपुर तहसीलदार सुश्री शिल्पा भगत एवं वार्ड पार्षद श्री मनोज पाटले पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
इस अवसर पर कई नागरिकों ने आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन करवाया, जिससे उन्हें भविष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
0 Comments