रतनपुर वार्ड क्र05 रानीपारा में जर्जर विद्युत पोल से जान का खतरा, विभाग की अनदेखी से बढ़ रही चिंता, मोहल्ले वासियों ने नए पोल लगाने हेतु की मांग
Managing Editor- Manharan Kashyap
रतनपुर। वार्ड क्रमांक 05 रानी पारा क्षेत्र में स्थित आगनबाड़ी केन्द्र , स्कूल एवं आम रास्ते के किनारे लगा विद्युत पोल (खंभा) पूरी तरह जर्जर हो चुका है। प्रताप सिंह क्षत्रिय के घर के पास स्थित यह खंभा लोहे का होने के कारण निचले हिस्से से जंक लगकर सड़ चुका है जो कभी भी गिर सकता है। इससे स्थानीय राहगीरों, खासकर बच्चों और महिलाओं को गंभीर खतरा बना हुआ है।
गौरतलब है कि ठीक उसी स्थान पर स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र भी स्थित है, जहां प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। पोल के गिरने की स्थिति में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज पाटले द्वारा इस समस्या की जानकारी पहले ही सुशासन तिहार शिविर में और व्यक्तिगत रूप से तथा वार्ड वासी महिलाओं ने भी विद्युत विभाग कार्यालय जाकर जानकारी दी जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे मोहल्ले वासियों में रोष है।
वार्डवासियों की मांग है कि इस जर्जर विद्युत पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
यदि विभाग इसी तरह लापरवाह बना रहा तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह विद्युत विभाग की होगी।
वहीं विद्युत विभाग रतनपुर (जे ई) से संपर्क करने पर फिलहाल विद्युत पोल को बिल्डिंग कर मजबूती प्रदान करने की बात की है।
0 Comments