ट्रक चोरी के 03 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ने में रतनपुर पुलिस को मिली सफलता।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
Managing Editor- Manharan Kashyap
रतनपुर.....आरोपी चोर को कुसमुण्डा कोरबा से किया गिरफ्तार। आरोपी अन्य और कई चोरी के मामलों में जा चुका है जेलदिनॉक 08/04/2022 को गॉधीनगर निवासी भरतलाल सारथी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी ड्रायवरी का काम करता है दिनाँक 07/04/2024 को ट्रेलर में कोयला लोड कर कोटा में खाली कर वापस रात्रि में ट्रेलर को नया बस स्टैण्ड रतनपुर के पास खड़ी कर अपने घर गॉधीनगर खाना खाने चला गया था। सुबह आकर देखा तो उक्त ट्रेलर बस स्टैण्ड के पास खड़ी नही मिली जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर मामले के आरोपी खण्डोबापारा निवासी राजकुमार कश्यप,अनिल राठौर निवासी हरदीबाजार,सोनू कंवर निवासी मोहनपुर, संदीप बैसवाडे निवासी हरनमुड़ी को पूर्व में गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया था। तथा प्रकरण के फरार आरोपी रविशंकर निषाद दिनाँक घटना से अपने घर से फरार था। जिसकी थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश की जा रही थी। उक्त फरार आरोपी रविशंकर निषाद के कुसमुण्डा कोरबा में होने की सूचना पर आरोपी को थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा कोरबा से थाना रतनपुर लाया गया जिससे पुछताछ करने पर ट्रेलर चोरी करना स्वीकार करने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान, उनि. मेलाराम कठौतिया, आर.देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी :1. रविशंकर निषाद पिता रामकिशुन निषाद उम्र 33 वर्ष निवासी कटनीपारा पुलाली कला थाना पाली जिला कोरबा छ.ग.।
0 Comments