रतनपुर महामाया धर्मशाला में एक देश, एक चुनाव तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म शताब्दी पर संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर भाजपा मंडल द्वारा मां महामाया देवी धर्मशाला में ‘एक देश, एक चुनाव’ व लोक माता अहिल्या बाई होलकर के जन्म शताब्दी के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
उक्त आयोजन में मुख्य प्रवक्ता के रुप में छाया विधायक कोटा व प्रदेश मंत्री भाजपा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश में न केवल आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं तो इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने में देवी अहिल्या बाई होलकर ने हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।वर्त्तमान में हमारी सरकार जिस उद्देश्य व ध्येय से आगे बढ़ रही है कही न कही राष्ट्र निर्माण की हमारी यह प्रक्रिया देवी अहिल्या बाई होल्कर की नीतियों से प्रेरित है ।
उक्त कार्य शाला में एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर सभी कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा की ।
आयोजन में मुख्य प्रवक्ता के रुप में छाया विधायक कोटा व प्रदेश मंत्री भाजपा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ,जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मोहित जायसवाल ,जिला उपाध्यक्ष भाजपा व कार्यक्रम संयोजक तिलक साहू , दुर्गा कश्यप मंडल अध्यक्ष भाजपा रतनपुर ,नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप ,जिला महामंत्री महिला मोर्चा व सह संयोजक गायत्री साहू , मनोहर सिंह राज उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा, बिनु निराला उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर महामंत्रीगण, उपाध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष,जनपद सदस्य,पार्षद,वरिष्ठ देवतुल्य कार्यकर्तागण मातृशक्ति, युवा मोर्चा के साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन ज्वाला कौशिक मंडल महामंत्री ने किया और आभार प्रदर्शन सावित्री रात्रे मंडल उपाध्यक्ष ने किया।
0 Comments