ढोलमौहा में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र एवं अखंड सौभाग्य हेतु की बट सावित्री पूजा

ढोलमौहा में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र एवं अखंड सौभाग्य हेतु की बट सावित्री पूजा 
सोनपुरी/ विकास खंड कोटा के ग्राम ढोलमौहा  में सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर बट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। हिंदू धर्म में परंपरा और आस्था का प्रतीक बट सावित्री पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ जेष्ठ मास की कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रहकर अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रहकर बट वृक्ष की पूजा करती हैं। ऐसा मान्यता है कि सती सावित्री ने अपने दृढ़ निश्चय और भक्ति से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त की थी। ग्राम ढोलमौहा के सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया जो पारंपरिक  वेशभूषा से सुसज्जित बट सावित्री पूजा बड़े उत्साह से करते हुए दिखाई दिए।

Post a Comment

0 Comments