आईपीएल क्रिकेट आनलाईन सट्टा पर पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
Editor- manharan Kashyap
बिलासपुर/सीपत पुलिस मुखबिर सूचना पर टीम बनाकर तत्काल ग्राम टेकर माता चौरा के पास जाकर रेड कार्यवाही किया रेड कार्यवाही में आरोपी अश्वनी वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम टेकर थाना सीपत जिला बिलासपुर जो मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट लखनउ वर्सेस मुम्बई में टीम के हार जीत पर पैसे का दाव लगाकर आनलाईन सट्टा जुआ खेल रहे थे आरोपी से दो नग मोबाईल फोन, एक कापी सट्टा पट्टी लिखा, एक डाट पेन, नगदी रकम 1750 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध 7(1) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 के तहत अपराध पंजी बद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जहां से जेल दाखिल किया गया है।
0 Comments