ग्राम चोरमा में अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एक आरोपी को तखतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Editor - मनहरण कश्यप
बिलासपुर/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनाँक 08-04-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चोरमा पुल के पास परमानंद मानिकपुरी नामक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में परमानंद मानिकपुरी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
0 Comments