रविवार को नगर बंद का ऐलान का दिखा असर, रतनपुर नगर के सभी प्रतिष्ठाने दिख रहे बंद

रविवार को नगर बंद का ऐलान का दिखा असर, रतनपुर नगर के सभी प्रतिष्ठाने दिख रहे बंद

मनहरण कश्यप -रतनपुर 

रतनपुर - रविवार को  धर्म नगरी रतनपुर में पुराना बस स्टैंड, महामाया चौक, भीम चौक, बड़ी बाजार सहित पूरे नगर के छोटे बड़े सभी प्रतिष्ठाने बंद नजर आ रहे हैं। दरअसल नगर के प्रसिद्ध मंदिर महामाया कुंड से 29 कछुए  मृत अवस्था में मिलने से नगर में आक्रोश व्याप्त है ।

इसी के संदर्भ शुक्रवार गज किला में नगर के तमाम गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित होकर मृत कछुए के संदर्भ में दोषियों पर उचित कार्यवाही के मांग को लेकर आवश्यक बैठक की गई। जिसमें रविवार 13 अप्रैल को नगर बंद का ऐलान किया गया था। जिसका असर आज रविवार को नगर में देखने को मिल रहा है। वही अति आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठाने बंद दिखाई दे रहे हैं। 

नगर बंद से सभी प्रतिष्ठानों के मालिकों को आर्थिक क्षति तो होगी क्योंकि इस समय शादी विवाह की सीजन है। वही दुरदराज से नगर में वैवाहिक या अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।शासन प्रशासन को ऐसी स्थिति पर शीघ्र ध्यान देना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments