सदैव जनहित में कार्य करने वाले कन्हैया लाल यादव बने ग्राम पंचायत उपका के उपसरपंच

ग्राम पंचायत उपका में सदैव  जनहित में कार्यरत कन्हैया लाल यादव  बने उपसरपंच

Managing Editor- Manharan Kashyap 

कोटा / जनपद पंचायत कोटा के  ग्राम पंचायत उपका में उपसरपंच चुनाव पीठासीन अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया l जहां ग्राम पंचायत उपका में उपसरपंच चुनाव के लिए दो प्रत्याशीयों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभी पंचों ने अपने मत का उपयोग करते हुए मतदान किया जिसमें 17में से 10वोट कन्हैया लाल यादव को मिला, जो बहुमत के आधार पर ग्राम पंचायत उपका के उपसरपंच कन्हैया लाल यादव को बनाया गया। श्री यादव जी के जीत पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उप सरपंच श्री यादव ने सब साथ-साथ मिलकर अपने ग्राम पंचायत की विकास करने की बात की है। हालांकि श्री यादव हर समय अपने क्षेत्र के किसान भाइयों के हित को लेकर किसानों की समस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने तथा  समस्याओं को हल करने में सदैव प्रयासरत रहते हैं। गांव की विकास व क्षेत्र की प्रगति पर सदैव तत्पर रहने वाले कन्हैया यादव का उपसरपंच बनने पर ग्रामवासियों में खुशीयों की लहर दौड़ गई सभी ने अपने युवा उपसरपंच पा कर खुशी जाहिर की।इस प्रकार ग्राम पंचायत उपका में उपसरपंच चुनाव शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उपका के सरपंच, सचिव सहित सभी वार्ड पंच एवं ग्राम के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments