ज.पं.कोटा में जबरदस्त मुकाबला के बीच अध्यक्ष बने सूरज साधेलाल भारद्वाज तो मनोहर सिंह राज बने उपाध्यक्ष

ज.पं.कोटा में जबरदस्त मुकाबला के बीच अध्यक्ष बने सूरज साधेलाल भारद्वाज तो मनोहर सिंह राज बने उपाध्यक्ष 
Managing Editor- Manharan Kashyap 

कोटा/ मंगलवार को  जनपद पंचायत कोटा में  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का  चुनाव विधिवत शांति पूर्ण संपन्न हुआ।जिसमें 20 वर्षों से ज पं कोटा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कलेक्टर दर पर काम करने वाली अपने पद  त्याग कर धूमा क्षेत्र से चुनाव लड़कर विजयी प्रत्याशी श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज बनी जनपद पंचायत कोटा के अध्यक्ष तो वहीं पूर्व में रहे जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज को उपाध्यक्ष चुना गया है।
हालांकि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव में जबरदस्त मुकाबला रहा जिसमें श्रीमति भारद्वाज 19 वोट पाकर विजयी हुई तो वही प्रतिद्वंद्वी  शिव बाई नेताम को 6 वोट मिली। वही जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुआ जिसमें जनपद पंचायत कोटा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह राज 15 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी अली बाबा कश्यप को मात्र10 वोट मिले।

Post a Comment

0 Comments