महामाया चौक रतनपुर में कोटा विधायक का पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी रतनपुर को सौंपा ज्ञापन

महामाया चौक रतनपुर में कोटा विधायक का पुतला दहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु कांग्रेसियों ने थाना प्रभारी रतनपुर को सौंपा ज्ञापन


Managing Editor- Manharan Kashyap 

रतनपुर/  कांग्रेस के वरिष्ठ जन, पदाधिकारी एवम प्रत्याशियों ने मंगलवार को थाने पहुँच कर निर्दलीय प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया, ज्ञात हो की  24 फ़रवरी सोमवार को रतनपुर के महामाया चौक में कांग्रेस से बाहर हो चुके निर्दिलीय प्रत्याशी रमेश सूर्या और उनकी निर्दलीय टिम के द्वारा  कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला दहन कर उनके उपर अपने लोगो को टिकट देने का आरोप लगाया, कांग्रेस  जनों का कहना है कि रमेश सूर्या अपने आप को निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता बताते हैं ,जबकि जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रतनपुर के रमेश सूर्या,मोहर ख़ान,कमल सोनी,इशाहक बेग,जमुना माथुर,शैल जायसवाल,भान सिंह जगत,आरती वैष्णव सहित अन्य जनो को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।

जनाधार प्रतिष्ठित कोटा विधायक के पुतला दहन करने वालों के विरोध करते हुए मंगलवार को रतनपुर के वरिष्ठ कांग्रेस जनो द्वारा थाने पहुँच कर आवेदन देते हुए बताया गया की विधायक एक सम्माननीय नागरिक होते है,जिनका पुतला दहन करना और झूठे आरोप लगाना दंडनीय विषय है। साथ ही अपनी झूठी राजनीति सेकने हेतु बिना किसी उच्च अधिकारी के संज्ञान में लाए  बिना आदेश लिए  मुख्यमार्ग में चक्काजाम कर पुतला जलाया एवं पुतले को चप्पल से मारते हुए अशोभनीय कृत्य किया गया है। साथ ही पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्काशित होने के बाद भी ख़ुद को कांग्रेस का बताने वाले निर्दलीय प्रत्याशी रमेश सूर्या,भान सिंह जगत,आरती वैष्णव,जमुना माथुर,शैल जायसवाल, इशाहक बेग,कमल सोनी,मोहर ख़ान,राजेश यादव,रामशरण कौशिक,दिलशाद मिर्ज़ा,जतीन मिश्रा,वंश ताम्रकार,विजय बढ़ाई,सुशीला सूर्य,योगेश वैष्णव,शिवकुमारी सहित अन्य जनो के ख़िलाफ़ नाम जत आवेदन देकर चक्काजाम,अपमान एवं बिना आदेश के पुतला दहन के मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की माँग की गई है। जिस पर थाना प्रभारी के द्वारा अपने उच्च अधिकारियो को मामले में संज्ञान लाते हुए जाँच के बाद दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही कीआश्वासन दी है।आवेदन देने पहुँचे कांग्रेसजनों में शीतल जायसवाल,आनद जायसवाल, सुभाष अग्रवाल,संजय जायसवाल, ख़ुशाल चंद्र अनुरागी,पुष्पकांत कश्यप, जगदीश डगरजी,मिर्ज़ा असरफ़ बेग, निशार ख़ान,सावन यादव,राजा रावत, रवि रावत,अभिषेक मिश्रा,रियाज खोखर, धनी राम पाव,सुनील अग्रवाल,रामफल श्रीवास,रामनिहोरा कमलसेन,संजय कोशले,शोभा दूबे,आशा सूर्यवंशी,सरोज कौशिक,लक्छमीन दूबे,अश्वनी डगरजी, रामेश्वर प्रसाद,पलेंद्र कोशले,हेमंत माथुर,संजीव जायसवाल,सुलेमान क़ुरैशी,अमित दूबे,ताहिर अली,चित्तू सोनी सहित अन्य  लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments