नगर पालिका परिषद रतनपुर में शांतिपूर्ण लगभग 72% हुआ मतदान, लोग कर रहे 15 फरवरी का बेसब्री से इंतजार
बिलासपुर जिले के नगरी निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद रतनपुर में अध्यक्ष व पार्षद पदों की चुनाव हेतु मंगलवार 11 फरवरी को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ ।जहां नगर में 15 वार्डों के 29 मतदान केदो में मतदाताओं ने अपना बहुमूल्य मत का प्रयोग किया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान कराने अपने डिव्टी में डटे रहे। मतदान मंगलवार 11 फरवरी सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चला जिससे नगर में लगभग 72.4% मताधिकार का प्रयोग हुआ। जहां युवा ,बुजुर्ग महिला- पुरुष सभी वर्ग के लोगों ने इस लोकतंत्र के महापर्व में चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। जिन्हें अब 15 फरवरी आने का बेसब्री से इंतजार है।
0 Comments