ग्राम घुटकू में 12 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कोनी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्राम घुटकू में 12 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कोनी पुलिस ने एकआरोपी को किया गिरफ्तार
Gurushishya news Bilaspur 
बिलासपुर पुलिस लगातार नशे  के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है।इसी कड़ी में थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिली की घुटकू में अवैध शराब बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया।जहां आरोपी राकेश वर्मा पिता रामनारायण वर्मा उम्र 48 साल साकिन घुटकू थाना कोनी से 12लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2400 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन, प्र.आर. रमेश चंद्र पटनायक, आरक्षक भास्कर साहू, वीरेंद्र भोई का सराहनीय योगदान है।

Post a Comment

0 Comments