कोनचरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जनसंवाद, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

कोनचरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जनसंवाद, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

कोनचरा। 15 नवंबर 2026 को ग्राम कोनचरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना के अंतर्गत मंडल कांग्रेस कमेटी कोनचरा के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments