नेहरू जयंती पर जीनियस पब्लिक स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने लगाए खानपान के आकर्षक स्टॉल

नेहरू जयंती पर जीनियस पब्लिक स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने लगाए खानपान के आकर्षक स्टॉल
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

टेंगनमाड़ा। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर विकासखंड कोटा के जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, टेंगनमाड़ा में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक चाट, गुपचुप, मैगी, पास्ता, चना चटपटी, आइसक्रीम और अमरूद सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए।
बच्चों ने स्वयं स्टॉल का संचालन करते हुए व्यंजनों की बिक्री की। वहीं ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता, आपसी संवाद और लेन-देन की समझ विकसित करने का अवसर मिला। बच्चों की उमंग और उत्साह से पूरा विद्यालय परिसर मेले के रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments