ग्राम केकराडीह में 17से 22 नवंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया जाएगा शिविर

ग्राम केकराडीह में 17से 22 नवंबर तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया जाएगा शिविर
 
 नशा एवं टीवी मुक्त युवा थीम पर आयोजित होगा शिविर 

 शिविर का 17 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा आयोजन,कार्यक्रम अधिकारी अरविंद पांडेय ने दी जानकारी 

 बेलगहना। स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर की अनुमति से विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्रीमती चंदनापाल के मार्गदर्शन में कोटा विकासखंड के  ग्राम केकराडीह स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 17 नवंबर से 22 नवंबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो नशा एवं टीवी मुक्त युवा की थीम पर आधारित होगा। शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम 17 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे रखा गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने ग्रामीणो व विशेष कर युवाओं से सहभागी बनने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments