शारदीय नवरात्रि की सप्तमी दिन मां कालरात्रि की आराधना, भक्तिमय माहौल कोनचरा मे

शारदीय नवरात्रि की सप्तमी दिन मां कालरात्रि की आराधना, भक्तिमय माहौल कोनचरा  मे 
संवाददाता बैजनाथ पटेल की खास रिपोर्ट 

बिलासपुर। (कोनचरा )शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का वातावरण बना हुआ है। शनिवार,आज नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धालु मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
मां कालरात्रि को नवरात्रि के सातवें दिन पूजे जाने वाली देवी माना जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और उग्र है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाली हैं। मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना से भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं का नाश होता है।

आज की भजन संध्या, चांदनी ग्रुप की प्रस्तुति 
 
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव  में धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्रि सप्तमी भजन संध्या में  माता के दरबार में चांदनी ग्रुप की विशेष जगराता प्रस्तुति रहे गी । वहीं, जसगीत, भजन-कीर्तन और माता की आरती से वातावरण भक्तिमय रहेगी । सप्तमी के अवसर पर कई स्थानों पर विशेष पूजा, हवन और कन्या भोज का आयोजन भी किया जायेगा ।

नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा, नारी सम्मान और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालु मां कालरात्रि से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

जय माता दी! का वातावरण बना हुआ है। शनिवार,आज नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धालु मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

मां कालरात्रि को नवरात्रि के सातवें दिन पूजे जाने वाली देवी माना जाता है। उनका स्वरूप अत्यंत तेजस्वी और उग्र है, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए शुभ फल प्रदान करने वाली हैं। मान्यता है कि मां कालरात्रि की आराधना से भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं का नाश होता है।

Post a Comment

0 Comments