मां महामाया मंदिर में कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया प्रसाद व फल वितरण, श्रद्धालुओं को दिया जनसेवा का संदेश

मां महामाया मंदिर में कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया प्रसाद व फल वितरण, श्रद्धालुओं को दिया जनसेवा का संदेश
संपादक – मनहरण कश्यप की कलम से 🖋️

रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन शुक्रवार को रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर परिसर में चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज, बिलासपुर राज एवं कुर्मी समाज रतनपुर द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के संरक्षक श्री मनोहर चंदेल के हाथों प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ।
माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं फल वितरित किए गए। समाज की मातृशक्तियों, पदाधिकारियों और सामाजिक जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य को सफल बनाया। इस दौरान मां महामाया मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री आशीष सिंह से समाज के सदस्यों ने सौजन्य भेंट भी की।
कुर्मी समाज द्वारा नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष फल वितरण की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष भी समाज के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग और सहभागिता के साथ श्रद्धालुओं की सेवा कर धार्मिक आस्था, जनसेवा और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश दिया।
कार्यक्रम में कुर्मी समाज के अध्यक्ष नरेंद्र चंद्राकर, महासचिव विजय वर्मा, संयोजक आदित्य कश्यप, संरक्षक मनोहर चंदेल, बबलू दुर्गा कश्यप, महेंद्र कश्यप, ज्ञानेन्द्र कश्यप, धर्मेन्द्र चंदेल, अनिल चंदेल, सीता कश्यप, सरोज कश्यप, मीनाक्षी कश्यप एवं अर्चना कश्यप सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक बंधुओं, मातृशक्तियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments