ग्राम सभा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी,ग्रामीणों की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा नहीं होने से उठ रहे सवाल

ग्राम सभा नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी,ग्रामीणों की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा नहीं होने से उठ रहे सवाल
कोंनचरा से बैजनाथ पटेल की खास रिपोर्ट 

 कोटा/कोटा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतकोनचरा। (2025 सेआज तक सफल ग्राम सभा नही होना ) ग्रामीणों मे आक्रोश ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन ग्रामीण लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को गांव के विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, पंचायत के आय-व्यय तथा स्थानीय समस्याओं पर अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। लेकिन  गांव में ग्राम सभा का आयोजन नहीं होना चिंता का विष्य है तथा ग्रामीणों के बीच नाराजगी और सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्राम सभा आयोजित नहीं होने से गांव की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों से जुड़े विषयों तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा प्रभावित हो रही है। ग्राम सभा ग्रामीणों को अपनी समस्याएं पंचायत के समक्ष रखने और विकास कार्यों में भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करती है।

ग्राम सभा कराना पंचायत की जिम्मेदारी

ग्राम सभा का नियमित आयोजन सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को अपने अधिकारों और गांव के विकास से जुड़े निर्णयों में भागीदारी का अवसर मिल सके। संबंधित पंचायत अधिकारियों को ग्राम सभा की निर्धारित तिथियों, आयोजन की स्थिति तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच करनी चाहिए।

अब ग्रामीणों को जवाब का इंतजार

यदि निर्धारित समय पर ग्राम सभा आयोजित नहीं की गई है, तो ग्रामीण संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी मांग सकते हैं। साथ ही जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग करेंगे 

अब सवाल यह है कि गांव में ग्राम सभा का आयोजन कब होगा और ग्रामीणों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर कब मिलेगा?

""अभी नवरात्रि का उत्साव चल रहा है गाँव के लोग अपने अपने आस्था के साथ मातृ सेवा मे व्यस्था है नवदुर्गा उत्साव के तत्काल बाद ग्राम सभा  आयोजन किया जाएगा - संतोषी मरावी सरपंच ग्राम कोनचरा

Post a Comment

0 Comments