विधायक ईश्वर साहू का रतनपुर में आत्मीय स्वागत, माँ महामाया मंदिर में टेका मत्था
रतनपुर। साजा विधानसभा के विधायक श्री ईश्वर साहू जी का आज प्रथम बार रतनपुर आगमन हुआ, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
विधायक श्री साहू ने सबसे पहले आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की।
तत्पश्चात उन्होंने गिरजा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर एवं शनि मंदिर में दर्शन लाभ लिया। इस दौरान उन्होंने संत श्रीमान महंत तारकेश्वर पुरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में चल रही जस गीत मंडली के साथ उन्होंने भजन-कीर्तन में भी सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -
श्री भानु प्रताप कश्यप, जिला मंत्री भाजपा ग्रामीण बिलासपुर, श्री दुर्गा (बबलू) कश्यप, मंडल अध्यक्ष रतनपुर, श्री संतोष यादव, एल्डरमैन नगर पालिका रतनपुर, श्री शुभम पटेल एवं महिला मोर्चा की जिला सह-मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रमिला कश्यप।
0 Comments