दूरदराज के स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान ,शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

दूरदराज के स्कूलों में नहीं थमेगी पढ़ाई, स्थानीय युवा पढ़ाएंगे गणित-विज्ञान ,शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

बिलासपुर, 1 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं सहित जिले में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों की एकल शिक्षकीय शालाओं में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर पात्र युवाओं की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। ऐसे युवाओं से गणित, विज्ञान जैसे कठिन विषय पढ़ाने का कार्य लिया जाएगा तथा उन्हें डीएमएफ मद से पीरियडवार मानदेय दिया जाएगा। स्वीकृत पद के विरुद्ध पद रिक्त होने पर संकुल स्तर पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने इस पूरी प्रक्रिया को आगामी एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments