कोटा विधानसभा में विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से 3 प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन को मिली स्वीकृति
नवपथरा से करगीकला 4.5 किमी,मौहारखार से रानीसागर—कलारतराई 2.5 किमी, सेमी पाली से खैरझीठी 5.3 किमी
संपादक -मनहरण कश्यप
कोटा। कोटा विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक श्री अटल श्रीवास्तव के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कोटा विधानसभा क्षेत्र के नवपथरा से करगीकला 4.5 किमी,मौहारखार से रानीसागर—कलारतराई 2.5 किमी, सेमी पाली से खैरझीठी 5.3 किमी सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत कुल 12.42 किलोमीटर सड़क कार्यों के लिए लगभग ₹697.72 लाख (6 करोड़ 97 लाख 72 हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों के विकास और आर्थिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना हैं। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप आगे भी सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सड़क कार्यों की स्वीकृति के लिए शासन एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित होना चाहिए, ताकि इसका वास्तविक लाभ क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल सके।
0 Comments