मंडी उपनिरीक्षक की पहली तनख्वाह मां दुर्गा के चरणों में समर्पित करेंगी अंजली कश्यप
संपादक -मनहरण कश्यप की 🖋️ से
लोरमी। विकासखंड लोरमी के ग्राम ठरकपुर, ग्राम पंचायत कोतरी की होनहार बेटी अंजली कश्यप, सुपुत्री प्रोफेसर मदन कश्यप का चयन मंडी उपनिरीक्षक के पद पर हुआ है। अंजली ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है।
सरकारी सेवा में चयन के बाद अंजली ने अपनी पहली तनख्वाह अपने गृहग्राम ठरकपुर में आयोजित होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान मां दुर्गा के चरणों में समर्पित करने का निर्णय लिया है। उनका यह संकल्प गांव की संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।
अंजली का कहना है कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस समाज और गांव के प्रति जिम्मेदारी भी है, जहां से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। इसी भावना से उन्होंने अपनी पहली कमाई को गांव के धार्मिक आयोजन में समर्पित करने का निर्णय लिया है।
अंजली के इस निर्णय से ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकारी सेवा में पद हासिल करने के बाद भी अपनी जड़ों, गांव की परंपराओं और सामाजिक आयोजनों से जुड़े रहना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। अंजली की सफलता और उनका यह कदम गांव की नई पीढ़ी और युवाओं को मेहनत के साथ समाज और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दे रहा है।
अंजली कश्यप की सफलता और इस नेक पहल पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव सहित ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा मां दुर्गा से उनके सुखद एवं सफल जीवन की प्रार्थना की है।
0 Comments