मिट्ठूनवागांव हाई स्कूल में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीप’

मिट्ठूनवागांव हाई स्कूल में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीप’
शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की

कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम मिट्ठूनवागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके सार्वजनिक जीवन के योगदान को स्मरण किया।

Post a Comment

0 Comments