ग्राम मझगांव के मुक्तामणि मानिकपुरी को सेवा सेतु से छह दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, कार्यप्रणाली की सराहना की

ग्राम मझगांव के मुक्तामणि मानिकपुरी को सेवा सेतु से छह दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, कार्यप्रणाली की सराहना की
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। शासन की ‘सेवा सेतु’ डिजिटल व्यवस्था से नागरिकों को शासकीय सेवाएं समयबद्ध और सरल तरीके से मिल रही हैं। इसी क्रम में कोटा विकासखंड के मझगांव निवासी मुक्तामणि मानिकपुरी ने तहसील कार्यालय बेलगहना के सेवा सेतु केंद्र में आय प्रमाण पत्र के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया।
18 जुलाई 2026 को आवेदन प्रक्रिया में लिए जाने के बाद सेवा सेतु संचालक संदीप कुमार कश्यप ने तत्काल ऑनलाइन कार्रवाई की। नायब तहसीलदार बेलगहना राहुल साहू द्वारा त्वरित निराकरण करते हुए मात्र छह दिनों में आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
समय पर प्रमाण पत्र मिलने पर मुक्तामणि मानिकपुरी ने सेवा सेतु की त्वरित एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली की सराहना की। इससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और शासकीय सेवाएं अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बन रही हैं

Post a Comment

0 Comments