खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, ग्रामीण घायल,इलाके में दहशत

खेत में खाद छिड़क रहे ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, ग्रामीण घायल,इलाके में दहशत
कोटा। विकासखंड कोटा के ग्राम दवनपुर, परसदा और पीपरखुटी के बीच धनहा खार खेतपार की झुंझ झाड़ियों में छिपी बाघिन ने आज 12 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे खेत में खाद का छिड़काव कर रहे दवनपुर निवासी संजू मरकाम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से ग्रामीण घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बाघ पिछले कई दिनों से गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। एटीआर प्रबंधन द्वारा भी क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इधर, पीपरखुटी गांव के जंगल क्षेत्र में बाघ के पगमार्क की तस्वीर भी सामने आई है। वन क्षेत्र से लगे ग्रामीणों से अपील की गई है कि झुंझ झाड़ियों और जंगल की ओर अकेले न जाएं तथा पूरी सतर्कता बरतें।

Post a Comment

0 Comments