कोनचरा में स्वच्छ ग्राम अभियान का आयोजन, जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
संवाददाता -बैजनाथ पटेल
कोनचरा। ग्राम पंचायत कोनचरा में आज “स्वच्छ ग्राम अभियान (जागरूकता रैली)” का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन हुआ। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवा शक्ति मोर्चा के साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा गांव को साफ-सुथरा रखने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के सफल संचालन एवं समापन पर सभी सहभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवा शक्ति मोर्चा के साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर “स्वच्छ ग्राम • स्वस्थ ग्राम • समृद्ध ग्राम” का संकल्प लेते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
0 Comments