ग्राम चपोरा के खुंटापारा में भोजली उत्सव में उमड़ा आस्था और उल्लास का सैलाब
चपोरा से -सुरेन्द्र कोसले की रिपोर्ट
विकासखंड कोटा: ग्राम पंचायत चपोरा के आश्रित ग्राम खुँटापारा में भोजली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्सव में सहभागिता निभाई।
महिलाओं एवं युवतियों ने भोजली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पारंपरिक गीतों और लोक संस्कृति से पूरा गांव भक्तिमय नजर आया। भोजली विसर्जन के दौरान भी ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ग्रामीणों ने कहा कि भोजली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
0 Comments