मरार पटेल समाज की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन

मरार पटेल समाज की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन
सामाजिक उत्थान, शिक्षा-स्वास्थ्य और नशामुक्ति को लेकर मातृशक्ति ने लिया संकल्प

बेलगहना। तहसील बेलगहना क्षेत्र के ग्राम कोंचरा एवं ग्राम पंचायत खोंगसरा (बरनाला) के सामुदायिक भवन में 1 अगस्त 2026 को भोयरा मरार पटेल समाज की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष सुखचंद पटेल ने की। इसमें समाज की मातृशक्तियों सहित ग्राम, परिक्षेत्र एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन एवं मनोनयन किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में सविता पटेल को अध्यक्ष, अघनिया पटेल को सचिव, श्रुति पटेल को कोषाध्यक्ष, बिजनबाई पटेल को संरक्षक, सुशील्ला पटेल को संचालक तथा दुर्गा पटेल को निगरानी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को ग्राम कंचनपुर में महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम, परिक्षेत्र एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम महिला प्रकोष्ठ का चयन किया गया। इसमें सुशीला पटेल को अध्यक्ष, सुभिया पटेल को सचिव, निर्मला पटेल को कोषाध्यक्ष, गुलाप बाई को संरक्षक तथा सावनबाई पटेल को संचालक बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, नशे के खिलाफ अभियान चलाने तथा समाज को सही दिशा और दशा देने के लिए मिलकर कार्य करने की शपथ ली।
बैठक के दौरान उपस्थित समाजजनों ने महिला प्रकोष्ठ के गठन को सामाजिक संगठन को नई मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

Post a Comment

0 Comments