बेलगहना पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

बेलगहना पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg 

मिट्ठूनवागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मिट्ठूनवागांव, विकासखंड कोटा में साइबर अपराध एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेलगहना चौकी प्रभारी श्री बनाफर ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों एवं स्कूल स्टाफ को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने एटीएम फ्रॉड, मोबाइल के माध्यम से बैंक खातों से रकम निकालने, साइबर क्राइम तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन देने से बचें और यदि किसी परिस्थिति में मोबाइल देना पड़े तो उसके उपयोग पर नजर रखें। बैंक खाते से संबंधित जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की समझाइश दी गई।
कार्यक्रम में म्यूट अकाउंट, अश्लील वीडियो को अपलोड या शेयर करने से होने वाली कानूनी कार्रवाई तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सड़क पर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ, बेलगहना चौकी का पुलिस स्टाफ, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments