बेलगहना पुलिस ने ग्राम मझवानी में वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, निकाली तिरंगा यात्रा, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बेलगहना/मझवानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम मझवानी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं बेलगहना चौकी प्रभारी बी.एन. बनाफर के द्वारा ग्राम मझवानी के गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठजनों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम सरपंच, कोटवार, ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी बी.एन. बनाफर ने शासकीय हाई स्कूल मझवानी में शिक्षकगणों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, नशे के दुष्प्रभाव एवं विभिन्न अपराधों से सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।* उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में बेलगहना पुलिस स्टाफ, ग्रामीणजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Comments