रतनपुर -केंदा मार्ग अघोर आश्रम बांसाझाल के पास पुल धंसने से पुल में फंसी बस , बड़ा हादसा टला,आवागमन बाधित
संवाददाता -सुरेन्द्र कोसले
संपादक -मनहरण कश्यप
बिलासपुर/रतनपुर। कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत बांसाझाल स्थित अघोर आश्रम के पास रतनपुर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर लगभग 3 बजे मिली जानकारी अनुसार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पेंड्रा से बिलासपुर जा रही पुष्पराज बस जैसे ही पुल पार कर रही थी, तभी पुल में अचानक दरार आ गई और उसका एक हिस्सा धंस गया।इससे बस बीच पुल पर फंस गई तथा उसका अगला हिस्सा नीचे की ओर झुक गया।
*घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुल धंसने के कारण रतनपुर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की तत्काल तकनीकी जांच, शीघ्र मरम्मत तथा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।
सूचना के बाद संबंधित विभाग एवं प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना ने पुल की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0 Comments