बेलगहना चौकी के डायल 112 टीम की तत्परता से ट्रेन हादसे में घायल महिला को समय पर पहुंचाया अस्पताल
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
बेलगहना/कोटा, 13 अगस्त 2026।बेलगहना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास पटरी पर ट्रेन हादसे में घायल पड़ी महिला की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटा पहुंचाया।
घायल महिला की पहचान रन्नु ध्रुव (35 वर्ष), पति संजय ध्रुव, निवासी खोड़री, चौकी खोड़री, थाना गौरेला, जिला GPM के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना देकर CHC कोटा बुलाया।
डायल 112 के आरक्षक रविशंकर यादव एवं चालक राकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। CHC कोटा में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल महिला को समय पर उपचार मिल सका।
0 Comments