लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 11 दिव्यांगजनों को वितरित की तिपहिया स्कूटी,
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
बिलासपुर. 13 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी से इनका आवागमन आसान होगा और वे जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ सकेंगे।
श्री साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देकर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकता है। तिपहिया स्कूटी उनके लिए सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, श्री कोमलगिरी गोस्वामी, श्री राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल, श्री दीनानाथ केशरवानी और श्रीमती अंजना दास सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगरवासी मौजूद थे।
0 Comments