युवा नेतृत्व की नई पहचान बनकर उभर रहे हैं इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में मजबूत दावेदार

युवा नेतृत्व की नई पहचान बनकर उभर रहे हैं इमरान खान, बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद की दौड़ में मजबूत दावेदार
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बेलगहना --- कोटा विधानसभा अंतर्गत कांग्रेस संगठन के बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में युवा कांग्रेस नेता इमरान खान एक मजबूत और सक्रिय दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। संगठन के प्रति उनकी वर्षों की निष्ठा, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और जनसेवा की भावना ने उन्हें कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बना दिया है।

इमरान खान लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूती देने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने, संगठन को मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को उठाने का लगातार प्रयास किया है। यही कारण है कि बेलगहना ब्लॉक के अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उनके समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं।

इमरान खान का कहना है कि यदि उन्हें बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है, तो वे संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहितैषी बनाने का कार्य करेंगे। उनका लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस संगठन को सशक्त करना, कार्यकर्ताओं का सम्मान सुनिश्चित करना तथा युवाओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा।

उन्होंने कहा, "मैं किसी पद के लिए नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरा हूँ। कार्यकर्ताओं का सम्मान मेरी पहली प्राथमिकता होगी और बेलगहना ब्लॉक को कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठनात्मक ब्लॉक बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा।"

बेलगहना ब्लॉक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र में इमरान खान के लगातार जनसंपर्क, सक्रियता और मिलनसार स्वभाव को देखते हुए उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनके समर्थकों का विश्वास है कि यदि संगठन उन्हें जिम्मेदारी देता है, तो बेलगहना ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments