कांग्रेस संगठन में अवधेश कश्यप को बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण जिला सचिव नियुक
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति एवं अनुमोदन के पश्चात बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के भाड़ी निवासी अवधेश कश्यप को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अवधेश कश्यप लंबे समय से कांग्रेस संगठन के एक समर्पित, सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। छात्र जीवन से ही उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को अपनाते हुए कॉलेज राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक महामंत्री सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन किया। संगठन के कार्यक्रमों, जनआंदोलनों और पार्टी की गतिविधियों में उनकी सतत भागीदारी तथा कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय के कारण वे पार्टी के भरोसेमंद चेहरों में शामिल रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव का करीबी भी माना जाता है।
जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवधेश कश्यप की संगठन के प्रति वर्षों की निष्ठा, समर्पण और निरंतर सक्रियता का सम्मान हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि अवधेश अपने अनुभव, कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
0 Comments