कबीर कुटी कोटसागर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, गुरु महिमा का हुआ गुणगान

कबीर कुटी कोटसागर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, गुरु महिमा का हुआ गुणगान
संपादक -मनहरण कश्यप 

कोटा,कोटसागर। स्थानीय कबीर कुटी कोटसागर में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सुखमदास साहेब द्वारा गुरु महिमा पाठ एवं गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रवचन से हुआ। इसके बाद महंत सुखमदास साहेब एवं दीवान सुमिरन दास साहेब के कर-कमलों से सात्विक चौका आरती संपन्न हुई।
भजन-कीर्तन के दौरान बोधीदास साहेब, मुन्नादास, महंत शंकरदास साहेब एवं दिलहरणदास ने कबीर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं खीर-पूड़ी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, कबीर कुटी कोटसागर के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी, सचिव शम्भूदास मानिकपुरी सहित प्रकाशदास, मनोजदास, गणेशदास, शिवेंद्रदास एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments