बेलगहना में कॉलेज शुरू कराने की मांग तेज, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सौंपा ज्ञापन
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg
बेलगहना (बिलासपुर)। बेलगहना क्षेत्र में लंबे समय से प्रस्तावित कॉलेज शुरू कराने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2025-26 में बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक कॉलेज प्रारंभ नहीं हो सका है।
ज्ञापन में बताया गया कि कॉलेज नहीं होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए रतनपुर और कोटा तक 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को समय और संसाधनों के अभाव में पढ़ाई छोड़ने तक की नौबत आ रही है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने शासन से मांग की है कि बेलगहना में शीघ्र कॉलेज प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आगे जनआंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
0 Comments