ग्रा पं डांडबछाली में जनपद सदस्य परमेश्वर खुशरो की उपस्थिति में किसानों को धान बीज का वितरण
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएसएफएम) योजना के अंतर्गत वि खं कोटा के ग्राम पंचायत डांडबछाली में कृषकों को उन्नत किस्म के धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य श्री परमेश्वर खुसरो की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण धान बीज उपलब्ध कराते हुए उन्हें वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जनपद सदस्य श्री खुसरो ने कहा कि शासन की कृषि योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, उत्पादन में वृद्धि करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को समृद्ध बनाएं।
धान बीज वितरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments