छत्तीसगढ़ प्रदेश चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज बिलासपुर राज की नई कार्यकारिणी का गठन

छत्तीसगढ़ प्रदेश चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज बिलासपुर राज की नई कार्यकारिणी का गठन
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news cg

नरेंद्र चंद्राकर बने अध्यक्ष, सीता देवी कश्यप महासचिव एवं देव कुमारी कश्यप महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज बिलासपुर राज की महत्वपूर्ण महासभा तिफरा स्थित कुर्मी सामुदायिक भवन में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्राकर की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कुंदन लाल चंद्राकर, संगठन मंत्री होरीलाल चंद्राकर, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमाकांत चंद्राकर सहित समाज के वरिष्ठजन, बुद्धिजीवी, महिला प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के भव्य स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात महासभा में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक विकास के विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। समाज के उपस्थित वरिष्ठ जनों,सामाजिक विद्वानों ने समाज को संगठित करते हुए नई पीढ़ी को समाजहित के कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।
महासभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नरेंद्र चंद्राकर को बिलासपुर राज चंद्रनाहू कुर्मी समाज का अध्यक्ष, श्रीमती सीता देवी कश्यप को महासचिव तथा श्रीमती देव कुमारी कश्यप को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के विकास, संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक मंच संचालन आदित्य कश्यप ने किया। अंत में समाज के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments