ग्रा पं नगोई में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत सम्मेलन और पौधारोपण
संपादक -मनहरण कश्यप की खास रिपोर्ट
कोटा / विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM G) के अंतर्गत वि खं कोटा के ग्राम पंचायत नगोई में सम्मेलन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति निरंजन सिंह पैकरा, जनपद सदस्य कोटा परमेश्वर सिंह खुसरो, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती जमुना निरंजन पैकरा, उपसरपंच दीपक पैकरा, तकनीकी सहायक मयंक गुप्ता, रोजगार सहायक शिवसिंह पोर्ते, समस्त पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और आजीविका सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।
0 Comments