महामाया मंदिर ट्रस्ट के सर्वसम्मति अध्यक्ष बनाए गए आशीष सिंह ठाकुर...

महामाया मंदिर ट्रस्ट के सर्वसम्मति अध्यक्ष बनाए गए आशीष सिंह ठाकुर.... 
 रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

Managing Editor- Manharan Kashyap 

रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विशेष बात यह रही कि पूर्व की पूरी टीम को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई, केवल सहसचिव के पद पर बदलाव किया गया है।

बैठक में आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर आशीष ठाकुर ने कहा  “महामाया परिसर में हुई बैठक में मुझे पुनः महामाया मां की सेवा का अवसर देने के लिए मैं सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त करता हूँ। आप सबने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। इस प्रकार है पदाधिकार  –
 अध्यक्ष... आशीष सिंह ठाकुर
 उपाध्यक्ष...सतीश शर्मा मोतीचंद जायसवाल
 मैनेजिंग ट्रस्टी.... अरुण शर्मा
 कोषाध्यक्ष.....रितेश जूनेजा

सहसचिव (नवचयनित)..शैलेन्द्र जायसवाल 
सदस्य: 7. बृजमोहन अग्रवाल
8. मनराखन लाल जायसवाल
9. बजरंग लोहिया
10. सुनील सोनथलिया
11. धर्मेन्द्र चंदेल
12. अनिल खंडेलवाल
13. शरद दुबे
14. संतोष शुक्ला
15. शक्ति सिंह ठाकुर
16. विनोद गोरख
17. राजकुमार खुशलानी
18. मनोहर लाल चंदेल
19. चेतन धर शर्मा
20. गोपाल गुप्ता
21. कपिल देव पाण्डेय
ट्रस्ट की इस नई कार्यकारिणी से मंदिर विकास कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व धार्मिक आयोजन को और भी व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments