रतनपुर की बेटी साक्षी ने नगर सेना भर्ती में किया टॉप, बढ़ाया नगर का मान
प्रधान संपादक -मनहरण कश्यप की रिपोर्ट
रतनपुर / रतनपुर नगर की गलियों से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने वाली साक्षी कहरा ने छत्तीसगढ़ नगर सेना भर्ती में प्रथम रैंक हासिल कर पूरे रतनपुर का नाम रोशन कर दिया। रतनपुर डबरापारा निवासी साक्षी, स्व. धनीराम कहरा एवं लीलावती कहरा की पुत्री हैं। पिता के निधन के बाद भी जीवन की कठिनाइयों के बीच उन्होंने हिम्मत और लगन का साथ नहीं छोड़ा।
साक्षी की इस उपलब्धि से पूरा नगर गौरवान्वित है। मोहल्लेवासी उत्साहित होकर कहते हैं— "साक्षी ने दिखा दिया कि हौसला और मेहनत से हर मुश्किल को मात दी जा सकती है।"
यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि रतनपुर की सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। साक्षी ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।
0 Comments