बेलगहना में प्रथम हॉस्पिटल का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

बेलगहना में प्रथम हॉस्पिटल का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
संवाददाता - बैजनाथ पटेल
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news 

बेलगहना, 29 जून 2026 (सोमवार)।
परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज के पावन कर-कमलों द्वारा बेलगहना में प्रथम हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिवार, प्रबंध समिति, सेवा समिति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
हॉस्पिटल के शुभारंभ से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। स्थानीय लोगों ने इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस अस्पताल में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
हॉस्पिटल का मुख्य संचालन आश्रम परिवार से जुड़े रजनीश पांडेय द्वारा किया जाएगा। वे लंबे समय से आश्रमों में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं संचालन करते रहे हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए अब स्थायी रूप से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह प्रयास किया गया है।
क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम हॉस्पिटल के संचालन से ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार का लाभ प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments