बिरगहनी में तिलक लगा बच्चों का किया स्वागत, गणवेश पाठ्य पुस्तकों का हुआ वितरण
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
रतनपुर-- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर अतिथियों के द्वारा शाला प्रवेश उत्सव में स्वागत किया गया। अतिथियों के कर कमलों से विद्यार्थियों को गणवेश,पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार साहू, अध्यक्षता फूलमत बाई पंच,विशिष्ट अतिथि धरम सिंह,कांति बाई, ऋषि पैकरा प थे। कृष्ण कुमार साहू ने कहा- सभी पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनको दिए गए होमवर्क की जांच करें ताकि बच्चों का मन पढ़ाई लिखाई में लगे। अध्यक्षता कर रहे फूलमत बाई ने कहा -बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार भी दिया जाना चाहिए।धरम सिंह पैकरा ने कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते रहनी चाहिए। कांतिबाई ने प्रधान पाठक की सराहना करते हुए समय बद्ध और अनुशासन पर ध्यान देने के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने किया, उन्होंने कहा -शिक्षा ही व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाता है और आर्थिक रूप से संपन्न करता है।इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के सदस्य गण, पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,शाला परिवार से देव कुमार लास्कर, प्रमिला लश्कर, प्रकाश यादव, श गीता कँवर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक न्यौता भोज का आयोजन किया गया
। आभार प्रदर्शन शाला की छात्रा मोनिका ने किया।
0 Comments