जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव की मौजूदगी में कोनचरा-जरगा अखराडाड़ में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
संपादक -मनहरण कश्यप Gs news
कोटा। विकासखंड कोटा के कोनचरा-जरगा अखराडाड़ में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पाठ्य सामग्री वितरित कर विद्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में सरपंच संतोषी गनपत मरावी, बैजनाथ पटेल, चतुर सिंह, रामदेव पटेल, रमेश गौशीतल पटेल, बीर सिंह, लक्ष्मण करपे, सोहन सिंह, संकुल समन्वयक संजय रजक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
0 Comments