रतनपुर पुलिस ने स्वीपर मोहल्ला तथा खैय्यापारा से तीन शराब कोचियों को देसी व महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
संपादक -मनहरण कश्यप 

रतनपुर/वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव के नेतृत्व में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित कर मुखबीर भी तैनात किया गया है, कि दिनाँक 07/06/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि रतनपुर स्वीपर मोहल्ले का रहने वाला किरण रात्रे ऊर्फ कोंदा अपने घर में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखा है और बिक्री कर रहा है, व खैय्यापारा रतनपुर निवासी धर्मेन्द्र प्रजापति और मनोहर प्रजापति भी अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं कि सूचना पर थाना रतनपुर के अलग-अलग टीम के द्वारा स्वीपर मोहल्ला में शराब रेड कार्यवाही कर किरण रात्रे ऊर्फ कोंदा के घर से 35 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये व खैय्यापारा रतनपुर में 02 अलग-अलग जगहो पर शराब रेड कार्यवाही कर धर्मेन्द्र प्रजापति के घर से 22 पाव कच्ची महुआ शराब कुल 5.500 लीटर कीमती 1100 रूपये और मनोहर प्रजापति के घर से 30 पाव कच्ची महुआ शराब कुल 7.500 लीटर कीमती 1500 रूपये को जप्त कर आरोपीगणों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
                 उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर उपनिरी. विष्णु यादव, सउनि नरेश गर्ग, सउनि नीलाकर सेठ, प्र.आर. कौशल खॅुटे, आर. धनराज कुम्भकार, संजय यादव, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।